गरियाबंद

गांवों में घूम रहा दंतैल, ग्रामीणों को दूर रहने की समझाइश
18-Sep-2021 5:43 PM
गांवों में घूम रहा दंतैल, ग्रामीणों को दूर रहने की समझाइश

तीन हाथियों का दल पाण्डुका वन क्षेत्र के जंगलों में 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 18 सितंबर।
महासमुंद जिले में एक सप्ताह में 4 लोगों को मार चुका एक दंतैल हाथी गरियाबन्द जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के गांवों में विचरण कर रहा हैं। एक हाथी को रात में एक गांव में विचरण करते देखा गया, जिससे ग्रामीण दहशत में रहे। वहीं तीन हाथियों का दल पाण्डुका वन परिक्षेत्र के जंगलों में विचरण कर खेतों ंमें लगे फसलों को रौंद रहा है।

मिली जानकारी अनुसार महासमुंद जिले में एक दंतैल एक सप्ताह में चार लोगों को मौत के घाट उतार कर तीन दिनों से फिंगेश्वर विकास खण्ड में विचरण कर रहा है। वहीं तीन दंतैल हाथियों का दल महासमुंद जिले से लौट कर गरियाबंद जिले के  फिंगेश्वर ब्लॉक में एक हाथी गांव में कर रहा विचरण कर जमकर उत्पात मचा रहा है। हाथियों का दल पाण्डुका परिक्षेत्र के गांव में उत्पात मचाते हुए फसलों को रौंद रहा हैं। वहीं एक हाथी को रात में एक गांव में विचरण करते देखा गया। गांव में हाथी घुसने की खबर से ग्रामीण दहशत में आ गए। हाथी गांव की गलियों में घुमने के बाद आगे बढ़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान हाथियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट जारी कर लापरवाही नहीं करने की समझाईश दिया गया।
 


अन्य पोस्ट