दुर्ग
कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर
27-Jul-2021 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 जुलाई। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक एवं संबंधित युवा मंडल तथा अथर्व कॉलेज धनोरा के युवाओं द्वारा लगभग 18 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इस रक्तदान कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर के राज्य निदेशक श्रीकांत पाण्डेय भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे