दुर्ग

जमीन सौदे में 70 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी बंदी
27-Jul-2021 9:10 PM
जमीन सौदे में 70 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी बंदी

 

आधा दर्जन थानों में मामले दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 जुलाई ।
जमीन का सौदा कर ग्राम झीट पाटन के परिवार के साथ 70 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को आज पाटन पुलिस के द्वारा ग्राम पतोरा उतई से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में आधा दर्जन थानों में अपराध भी पंजीबद्ध है।

थाना प्रभारी पाटन शिवानंद तिवारी ने बताया कि प्रार्थी जरनैल सिंह  पिता मंगल सिंह उम्र 74 वर्ष निवासी झीट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पतोरा का चित्रसेन कलिहारी इसकी पत्नी राजवंत कौर और पुत्र रविंद्र सिंह की 2.03 हेक्टेयर  भूमि को 70 लाख रुपए में सौदा कर बहला फुसलाकर पॉवर ऑफ एटर्नी अपने नाम करा कर उक्त भूमि को ग्राम सिपकोना निवासी रणजोध सिंह एवं अन्य को बेचकर बिक्री का 70 लाख रुपए ठग लिया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज मुखबिर सूचना पर आरोपी चित्रसेन कलिहारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

आरोपी के विरुद्ध जिले के थाना कोतवाली दुर्ग में भी धोखाधड़ी का अपराध लंबित है । साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना पाटन एवं थाना उतई में स्थाई वारंट लंबित है । इससे पूर्व भी आरोपी के विरुद्ध  जिले के थाना अंडा एवं उतई में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है।

इस कार्रवाई में थाना पाटन के उपनिरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक रेमन साहू .आरक्षक दिलेश्वर पठारे .कमलेश वर्मा. तुषार वर्मा  महिला आरक्षक राजेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी चित्रसेन कलिहारी (34) ग्राम पतोरा थाना उतई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट