दुर्ग

लायंस क्लब पिनाकल ने किया पौधरोपण
22-Jul-2021 7:22 PM
  लायंस क्लब पिनाकल ने किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 जुलाई। लायंस क्लब भिलाई पिनाकल की ओर से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि विधायक  अरुण वोरा, विशिष्ट अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल  वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर धम्धा रोड में विभिन्न प्रजातियों के छायदार और फलदार पौधे रोपे गए। इस के अलावा वृक्षा रोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यरत डॉक्टरों का भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें प्रमुखरूप से डॉ.चन्द्राकर,डॉ लक्ष्मी के अलावा नर्सिंग स्टाफ व मेडिकल स्टाफ को भी सम्मनित किया गया।

इस मौके क्लब की सचिव उर्मिला टावरी,कोषाध्यक्ष निधि कुमार, कार्यक्रम समन्वयक उषा चक्रवर्ती, संध्या अग्रवाल, नीलिमा दीक्षित, भारती सोनी, ममता मुंद्रा, ममता तमोतिया, अंजना श्रीवास्तव, नंदिनी, मीरा शर्मा, शिव्या समेत अधिक संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी डॉक्टरों को सम्मानित कर एवं वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान  विधायक अरुण वोरा ने कहा छग में वृहद पैमाने पर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण से आक्सीजन मिलेगी, जिससे जीवन बचेगा, वृक्ष लगाना है और वृक्ष की देखभाल भी करना है ताकि वृक्ष सुरक्षित रहे। वृक्ष लगना जीवन मे सबसे पुण्य का काम है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा पेड़ लगाने से प्रकृति सुन्दर होगा। पेड़ से छाया और ऑक्सीजन मिलेगी। पेड़ लगाने से दुर्ग हरियर दूर्ग बनेगा। इसलिए सभी नागरिक एक पेड़ अवश्य लगाए।


अन्य पोस्ट