दुर्ग
सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने महापौर ने दिए निर्देश
21-Jul-2021 7:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 जुलाई। महापौर धीरज बाकलीवाल ने सुबह शहर के वार्ड 17 के कादम्बरी नगर और अन्य क्षेत्र का दौरा किया। वार्ड के नागरिकों ने शक्ति नगर व आसपास के क्षेत्रों में नाली और नाला की सफाई के लिए के लिए समस्या बताई। महापौर ने नाले की समुचित सफाई करने के साथ ही शहर की सभी बड़ी व छोटी नालियों की चरणबद्ध तरीके से सफाई करने निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद देवनारायण चंद्राकर, पार्षद निर्मला साहू, एल्डरमेन अजय गुप्ता, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, एनी पीटर, नंदू ध्रुव सहित निगम के अधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे