दुर्ग

स्कूटी से गांजा तस्करी, दो पकड़ाए
21-Jul-2021 6:01 PM
स्कूटी से गांजा तस्करी, दो पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जुलाई।
स्कूटी मोटरसाइकिल में गांजा रखकर ले जा रहे दो आरोपी को  जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से लगभग 45000 कीमत की 4 किलो 500 ग्राम गांजा तथा दो वाहन जब्त  किया गया है. दोनों की आरोपियों के खिलाफ  नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्रवाई की गई है। 

मुखबिर से सूचना मिलने पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने मोहम्मद राज (20 वर्ष) निवासी सिवान बिहार वर्तमान में फरीद नगर मदरसा के सामने  को पकड़ा। उसकी जूपिटर वाहन क्रमांक सीजी 07 बी वाई 0862 में रखे 2 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया।  चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि एक अन्य मामले में ग्राम भटगांव डेरा मोहल्ला निवासी संतोष यादव (23 वर्ष) को गांजा के साथ पकड़ा है। उसके पास से 2 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी संतोष की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त  किया।

 


अन्य पोस्ट