दुर्ग

गैंगस्टर संजय पर हैं 15 से अधिक अपराध दर्ज
18-Jul-2021 6:07 PM
गैंगस्टर संजय पर हैं 15 से  अधिक अपराध दर्ज

दुर्ग, 18 जुलाई। गैंगस्टर संजय बिहारी को  मोहन नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास दीपक नगर स्थित फोर सीजन होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय बिहारी पर लगभग 15 से अधिक आपराधिक मामले तथा 20 प्रतिबंधात्क कार्रवाई दर्ज है। मोहन नगर थाना के  धारा 34 (2) के तहत दर्ज एक अपराध में आरोपी  फरार था। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के निर्देशन में गुंडा बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना मोहन नगर क्षेत्र के कुख्यात अपराधी संजय बिहारी जो कि एक मामले में फरार था, उसे शनिवार की सुबह मुखबिर की। सूचना पर सीएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे फोर सीजन होटल दीपक नगर से गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में आरोपी द्वारा दीपक नगर स्थित होटल एवं बार का संचालन किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा, सहायक उपनिरीक्षक भीखम साहू, आरक्षक फारुख खान, जावेद खान, वीरेंद्र सिंह यादव, चित्रसेन की विशेष भूमिका रही।

 


अन्य पोस्ट