दुर्ग

भिलाई महिला महाविद्यालय बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के नतीजे शत प्रतिशत
17-Jul-2021 5:54 PM
भिलाई महिला महाविद्यालय बी.एड. प्रथम  एवं तृतीय सेमेस्टर के नतीजे शत प्रतिशत

उतई, 17 जुलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा  बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है, इन नतीजों में भिलाई महिला महाविद्यालय के बी.एड.का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा। 

उल्लेखनीय है की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। विगत कई वर्षों से बी.एड का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा है । महाविद्यालय में भावी शिक्षकों से संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है, उन्हें शिक्षण की नई तकनीक ओ के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि वे शिक्षण के नए आयाम छू सकें। छात्राओं की सफलता पर प्राचार्य डॉ.संध्या मदन मोहन ने छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षिका एवं छात्राओं को बधाई दी।  

प्रबंधन समिति ,बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष  डॉ. मोहना सुशांत पंडित सहायक प्राध्यापक हेमलता सिदार, भावना नाजनीन बेग तथा प्रीति बिझेकर ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
 


अन्य पोस्ट