दुर्ग

पालकों से कुपोषण के प्रति जागरूकता संबंधी चर्चा
15-Jul-2021 8:50 PM
पालकों से कुपोषण के प्रति जागरूकता संबंधी चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 जुलाई।
7 से 16 जुलाई तक पूरे प्रदेश में वजन त्यौहार मनाया जा रहा इसी कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पाऊवारा में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन की उपस्थिति में वजन त्यौहार का शुभारंभ किया गया। 

वजन त्यौहार का शुभारंभ करते हुए 0 से 5 वर्ष के  210  बच्चों  का वजन और उचाईं लिया गया, साथ ही 11 से 18 वर्ष की 50  किशोरी बालिका का बीएमआई और हीमोग्लोबिन जांच किया गया जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी, संरपंच वामन साहु अन्य जनप्रतनिधि गण, ए एन एम, मितानिन, महिला पुलिस स्वयं सेवी, सेक्टर पर्यवेक्षक, सभी वजन त्यौहार मे शामिल हुए।

समूह अध्यक्ष सीमा हिरवानी ने बच्चों के पालकों से कुपोषण के प्रति जागरूकता संबंधी चर्चा की। कृषि सभापति ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की बहुत सराहना की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक बच्चे का वजन और उंचाई लेकर पालकों को बच्चों के पोषण स्तर को रिपोर्ट कार्ड में भरकर दे रही हैं, जिससे पालकों को अपने बच्चे के पोषण की सही जानकारी उसी समय हो जाती है। पर्यवेक्षक सोनल सोनी ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रत्येक ग्राम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ ए एन एम, मितानिन दीदी, महिला पुलिस स्वयं सेवी, नोडल अधिकारी सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं। 

वजन त्योहार में शिक्षिका पुष्पा साहु महिला स्व सहायता समुह से तारा साहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी हिरवानी, धनेश्वरी साहु, लक्ष्मी भारती, सहायिका पुष्पा साहु ,पेमिन साहु, सहित पंचगण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट