दुर्ग

साफ-सफाई और डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम की स्थिति का लिया जायजा
15-Jul-2021 5:54 PM
साफ-सफाई और डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम की स्थिति का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ संवाददाता,
दुर्ग, 15 जुलाई।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुधवार को वार्ड 56 में पहुंचकर साफ-सफाई और डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम की स्थिति का जायजा लिया। डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए हर स्तर पर बेहतर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पैदल भ्रमण के दौरान लोगों से चर्चा करते हुए साफ सफाई और डेंगू नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने वार्ड 56 इंदिरा नगर से सांई नगर, पटेल चौक बघेरा क्षेत्र के बस्तियों का सघन निरीक्षण किया। महापौर ने बघेरा रेल्वे क्रासिंग के सामने रोड किनारे बसे क्षेत्र में नालियों की सफाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठीक से सफाई करने कहा। उन्होंने बघेरा क्षेत्र में जलभराव वाले स्थल को देखकर तत्काल कच्चा रास्ता बनाकर पानी निकालने और जला ऑयल डालने के निर्देश मौके पर दिए। ब्रम्हाकुमारी जाने वाली मार्ग के 5 से 6 पोल में बंद लाइट को चालू करवाने को कहा। 

इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, वार्ड पार्षद श्रीमती कुमारी   साहू, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, सहा. अभियंता जितेन्द्र समैया, उप अभियंता मोहित गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, मनीष यादव, पूर्व पार्षद राजकुमार साहू, अरुण यादव, पप्पू श्रीवास्तव, एनी पीटर मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट