दुर्ग

गैंगस्टर को पुलिस ने किया एमपी से गिरफ्तार
15-Jul-2021 9:13 AM
गैंगस्टर को पुलिस ने किया एमपी से गिरफ्तार

दुर्ग, 14 जुलाई। डरा धमका कर लाखों रुपए की वसूली करने वाले एक मामले में फरार आरोपी विनोद बिहारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को सतना से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रार्थी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने लिखित शिकायत देकर आवेदन पेश किया था, जिसमें आरोपी विनोद बिहारी एवं सोमू बिहारी द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर अवैध रूप से 8 लाख रुपए ले लेना बताया था तथा रकम एवं दस्तावेज वापस नहीं किया जाना भी उल्लेखित था। शिकायत जांच पर आरोपी गणों के विरुद्ध थाना मोहन नगर में  धारा 384, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उसके बाद से ही आरोपी फरार थे। पुलिस की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई थी। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि टीम ने विनोद बिहारी पिता राज बल्लभ सिंह को जिला सतना मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक मनीष अग्निहोत्री की विशेष भूमिका रही।
 


अन्य पोस्ट