दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जुलाई। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती की गई किन्नर दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई थी। इसकी पतासाजी के लिए गठित टीम ने गोंदिया से उसे गिरफ्तार किया। अपने गुरु की हत्या के आरोप में शंकर दुबे उर्फ काजल किन्नर केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध थी।
कोतवाली थाना प्रभारी राजेश बागड़े ने बताया कि काजल किन्नर (30 साल) निवासी राजीव नगर दुर्ग हत्या के मामले में जेल में बंद थी। उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. 8 जुलाई को वह जेल पहरी को चकमा देकर शौचालय के पीछे से भाग निकली थी। उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर काजल किन्नर को गोंदिया महाराष्ट्र से पकड़ा गया है. उक्त कार्रवाई में राजेश बागड़े, सहायक उपनिरीक्षक आदौ राम साहू, शौकत हयात खान एवं खुर्रम बक्श का सराहनीय कार्य रहा।