दुर्ग

गांवों में मनाया वजन त्योहार
11-Jul-2021 6:44 PM
गांवों में मनाया वजन त्योहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 जुलाई।
सात से 16 जुलाई के बीच वजन त्यौहार का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाना है। इसी क्रम में ग्राम हनोदा से वजन त्यौहार का शुभारंभ किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन की उपस्थिति में सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों का वजन और उचाईं लिया गया, साथ ही 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिका का बीएमआई और हीमोग्लोबिन जांच किया जा रहा है। 

8 जुलाई को ग्राम भानपुरी, धनोरा में वजन त्यौहार मनाया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, ग्राम सरपंच राजू देशमुख और अन्य जनप्रतनिधि गण,  ए एन एम, मितानिन, महिला पुलिस स्वयं सेवी, सेक्टर पर्यवेक्षक, सभी वजन त्यौहार में शामिल हुए। 

जनपद अध्यक्ष ने बच्चों के पालकों से कुपोषण के प्रति जागरूकता संबंधी चर्चा की। 9 जुलाई को ग्राम कोडिय़ां और कोकड़ी में वजन त्यौहार मनाया गया, जिसमें जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी,  सरपंच प्रमिला साहू, पंच, सभी वजन त्यौहार के दौरान उपस्थित हुए। कृषि सभापति  ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की बहुत सराहना की। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक बच्चे का वजन और उचाई लेकर पालकों को बच्चों के पोषण स्तर को रिपोर्ट कार्ड में भरकर दे रही हैं, जिससे पालकों को अपने बच्चे के पोषण की सही जानकारी उसी समय हो जाती है। अजय कुमार साहू बाल विकास परियोजना अधिकारी ने 10 जुलाई को केंद्र पुरई 1 ,2 एवं 3 केंद्रों का भ्रमण कर बताया कि इस प्रदेश व्यापी वजन त्यौहार के आयोजन में परियोजना स्तर पर कुल 59 क्लस्टर बनाए गए, जिसमें अभी तक 28 क्लस्टर में आयोजन किया जाकर कुल 5678 बच्चो के वजन और 710 किशोरियों का हीमोग्लोबिन जांच किया गया है।

वजन के प्रति सभी ग्राम में बहुत अधिक उत्साह देखा जा रहा है । जिसमे सभी पालक अपने बच्चों को केंद्र में लेकर बच्चों का वजन कराने पहुंच रहे हैं। पर्यवेक्षक सोनल सोनी ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रत्येक ग्राम मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ए एन एम,  मितानिन दीदी, महिला पुलिस स्वयं सेवी, नोडल अधिकारी सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं।
 


अन्य पोस्ट