दुर्ग

किसान नेताओं की सक्रियता बढ़ी
10-Jul-2021 5:48 PM
किसान नेताओं की सक्रियता बढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जुलाई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में मनोनयन के चर्चा के बीच किसान नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के लिए कई नाम उभरकर सामने आ रहे हैं। संचालक मंडल को लेकर भी अलग-अलग नामों की चर्चा है।

पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे प्रीतपाल बेलचंदन के कार्यकाल की समाप्ति के पश्चात से कलेक्टर दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग   के प्राधिकृत अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। पिछले कुछ सप्ताह से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अध्यक्ष पद सहित संचालक मंडल के मनोनयन की चर्चा है।

मनोनयन की इस चर्चा के बीच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष पद को लेकर भी सरगर्मी बढ़ गई है। बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अब तक जो नाम उभरकर सामने आ रहे हैं इनमें प्रमुख रूप से पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीवन लाल वर्मा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा एवं मुख्यमंत्री के करीबी जवाहर वर्मा के नाम प्रमुख है। इसी प्रकार संचालक मंडल के अन्य पदों के लिए पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग केशव हरमुख सहित कुछ दिग्गज किसान नेताओं के नाम की भी चर्चा है।


अन्य पोस्ट