दुर्ग
भारती कॉलेज में वन महोत्सव सप्ताह
10-Jul-2021 5:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 जुलाई। भारती कॉलेज में वन महोत्सव सप्ताह मनाते हुए कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। साथ ही पौधों में सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के संयुक्त संचालक जय चंद्राकर ने कहा कि वृक्ष से भूमि को बंजर होने से बचाया जा सकता है। ये पौधा रोपन आगे भी चलता रहेगा. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी.सी. परसाई ने पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए उन पर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया. इस मौके पर डॉ. आलोक भट्ट, प्रो.ललित भैया, रजिस्ट्रार घनश्याम साहू, वीरेंद्र स्वर्णकार, प्रभजोत सिंह भुई, एनएसएस प्रभारी योगेश कुमार देशमुख, शारदा प्रसाद, अशोक सिंह एवं स्टाफ मौजूद थे. 100 विद्यार्थी ने ऑनलाइन जुड़ कर वृक्षारोपण करते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे