दुर्ग

पटवारियों के लंबित मांगों व समस्याओं का निराकरण की मांग
09-Jul-2021 6:34 PM
पटवारियों के लंबित मांगों व समस्याओं का निराकरण की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जुलाई।
पटवारियों को वर्ष 2021 - 22 का प्रिंटेड खसरा पांच साला अब तक नहीं मिला है जिससे गिरदावरी के कार्य में समस्या आ सकती है। राजस्व पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर  इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. उन्होंने जिले के पटवारियों के लंबित मांगों एवं समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग कलेक्टर से की है।  

राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा दुर्ग के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वाले पटवारियों का कहना है कि राज्य शासन के आदेश के बाद से पटवारी के राजस्व रिकॉर्ड खसरा पांचसाला व बी 1 ऑनलाइन हो चुका है।  नामांतरण पंजी भी ऑनलाइन हो चुका है. पटवारियों के रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के बाद पटवारी रिकॉर्ड में पारदर्शिता आ चुकी है, मगर पटवारियों को न तो पर्याप्त संसाधन मिला है न ही प्रिंटेड खसरा पांचसाला वर्ष 2021-22 का मिला है जिससे गिरदावरी कार्य में समस्या आ सकती है। 

इसके बाद भी पटवारियों के वर्तमान अभिलेख का जांच करना जिले के समस्त पटवारियों पर मानसिक दबाव डालने का जैसा प्रतीत होता है।  इस पर पुन: विचार करते हुए आदेश को शिथिल की जाय इसी प्रकार जिले में पदस्थ समस्त पटवारियों की वित्तीय मामले संबंधी लंबे समय से लंबित मांगे  वर्तमान में समस्या बन चुकी है। 

उन्होंने बताया कि पटवारियों को समय वेतनमान क्रमोन्नति की पात्रता रखते हैं उन्हें अभी तक इसका लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है इसमे से कुछ रिटायरमेंट की कगार में है।  कोष एवं लेखा में भी इनका सत्यापन नहीं किया जा रहा है।  तीनों तहसील के पात्र पटवारियों का समय वेतनमान उनके वेतन में जोडऩे उसका एरियर्स राशि का भुगतान करने और सर्विस बुक का कोष एवं लेखा से सत्यापन कराए जाने की जरूरत है।

वेतन संबंधी समस्याओं का निराकरण लम्बित एरियर्स राशि का सातवां वेतनमान का तीसरा किश्त लघु सिंचाई संगणना वर्ष 2017-18 की राशि का भुगतान होना चाहिए सर्विस बुक और गोपनीय चरित्रावली का संधारण सुचारू रूप से करने की भी उन्होंने मांग की है पटवारियों के दस्तावेजों का कोष एवं लेखा पेंशन से सत्यापन नहीं होना एक जटिल समस्या बन गई है उपरोक्त वर्णित सभी समस्याओं के कारण पटवारियों को आर्थिक एवं मानसिक हानि होने के कारण शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन गुणवत्तापूर्ण नहीं हो पा रहा है, जिसका प्रभाव आगामी माह से प्रारंभ होने वाले अति महत्वपूर्ण कार्य गिरदावरी के प्रभावित होने की समस्या बनी हुई है।  गिरदावरी कार्य प्रारंभ होने से पूर्व समस्त मांगों एवं समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो.  उनका कहना है कि भुइंया सॉफ्टवेयर में समस्या निवारण विकल्प में अपनी समस्याओं को लिखने के बाद भी निराकरण नहीं हो पाता है. पटवारियों को कहना है कि जिले में ऐसी व्यवस्था की जाए कि वे समस्या निवारण शिविर में अपनी समस्या लिखने के बाद जिले के  चयनित किये गए व्यक्ति को सूचित कर सके जिनके माध्यम से भुइया रिकॉर्ड शुद्धता का कार्य जल्द से जल्द हो सके और किसानों के रिकॉर्ड को सुधारने में आसानी और सरलता हो. इसी प्रकार भुइयां सॉफ्टवेयर में नए-नए परिवर्तन होते रहते हैं ।  अत: जब भी   भुइया में परिवर्तन हो उसके संबंध में एक ट्रेनिंग का आयोजन किया जाय ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के सचिव स्वदेश गुप्ता, मोरध्वज क्षत्रिय, लालाराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जिले के पटवारी शामिल थे। 

 


अन्य पोस्ट