दुर्ग
पांच स्थलों पर 7 सौ से अधिक पौधे रोपे गए
09-Jul-2021 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 जुलाई। ग्राम पंचायत पाऊवारा जनपद पंचायत दुर्ग में वन होम वन ट्री केम्पन के तहत मुक्तिधाम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, ग्राम पंचायत सरपंच वामन साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जेएस राजपूत, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी वासनिक, डीईओ आर डी साहू,पीओ मनरेगा गौरव मिश्रा, उपअभियंता आरईएसएटी, मनरेगा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने स्थलों पर कुल सात सौ से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे