दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 जुलाई। वन होम-वन ट्री कैम्पेन के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में उपसरपंच ग्राम पंचायत डुमरडीह व विधायक प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी संध्या ढीढ़ी, पंच उमेन्द्र जांगड़े एवं संकुल समन्वयक सांवत साहू के आतिथ्य में वृक्षारोपण किया गया।
शाला परिसर में अतिथियों द्वारा मुनगा, कटहल और नींबू के 10 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने पिछले वर्ष 6 जुलाई को रोपित पौधों में से जीवित 5 मुनका, 4 करण व नीम की प्रशंसा किया। शिक्षक पोषण मारकण्डे ने वन होम-वन ट्री के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए रोपित पौधों को गोद लेकर रक्षा करने की अपील किया। इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक जी.एल. चेलक, शिक्षकगण सुरेखा मंडावी, ज्योति देवांगन एवं जागृति मारकंडे व ग्रामीण नन्दकुमार यादव उपस्थित रहे।