दुर्ग

मूल्य सवंर्धित पाठ्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान माला का आयोजन
08-Jul-2021 6:07 PM
मूल्य सवंर्धित पाठ्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान माला का आयोजन

दुर्ग, 8 जुलाई।  शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से मूल्य सवंर्धित पाठ्यक्रम के तहत पर्यावरणीय मूल्यों पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के   प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. आर.एन.सिंह ने किया. इस पाठ्यक्रम एवं व्याख्यान के उद्देश्यों पर डॉ. शिखा अग्रवाल ने बताया कि दिन प्रतिदिन पर्यावरणीय मूल्यों की क्षति हो रही है, उसके प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करना है।  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के डीन छात्र अधिष्ठाता डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने जल संसाधन पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।  चर्चा में डॉ. ए.के. खान ने भी पर्यावरण एवं उसके संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।  व्याख्यान की इसी कड़ी में अगला व्याख्यान डॉ. के. पद्मावती और छत्तीसगढ़ के जाने माने पर्यावरण विद् नितिन सिंघवी का होगा।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंशुमाला चन्दनगर ने किया।  डॉ. के. पद्मावती ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में डॉ. एल.के. भारती, डॉ. नीता मिश्रा और 150 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी प्रस्तुत की। 

 


अन्य पोस्ट