दुर्ग

नेशनल लोक अदालत में रखे जाएंगे सैकड़ों प्रकरण
08-Jul-2021 5:21 PM
नेशनल लोक अदालत में रखे जाएंगे सैकड़ों प्रकरण

दुर्ग, 8 जून। दुर्घटना बीमा एवं अन्य  विवादित मामलों का आपसी सहमति से समझौता करने के उद्देश्य से नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत फिजिकल  एवं वर्चुअल दोनों मोड से किए जाने की तैयारी  जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण द्वारा की गई है। इसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा। इस लोक अदालत में प्री लिटिगेशन प्रकरण तथा न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 10  जुलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्री लिटिगेशन प्रकरण में चेक बाउंस के मामले, राशि वसूली प्रकरण, विद्युत जलकर से संबंधित प्रकरण, पारिवारिक विवाद सिविल प्रकरण का निपटारा किया जाएगा, वहीं न्यायालय में लंबित प्रकरण एराजीनामा योग्य डांडिक प्रकरणए मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, श्रम  विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण भूमि अधिग्रहण प्रकरण आदि के मामले का निपटारा किया जाएगा. इसको लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसमें मामलों को रखने के लिए बीमा कंपनियों के अधिकारियों को दावा प्रकरण के पीडि़त पक्षकार को दावा राशि से समझौता राशि निर्धारित कर पीडि़त पक्षकार को अवगत कराने, लंबित प्रकरण को राजीनामा के स्तर तक पहुंचाने जाने को लेकर प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने चर्चा भी की है। नेशनल लोक अदालत में पुराने पेंडिंग प्रकरणों पर भी सुनवाई होगी. आपसी समझौता कर विवादित मामलों का निपटारा भी किया जाएगाष
 


अन्य पोस्ट