दुर्ग

सट्टा खिलाने वाले पांच गिरफ्तार
07-Jul-2021 6:46 PM
सट्टा खिलाने वाले  पांच गिरफ्तार

दुर्ग, 7 जुलाई। पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने सट्टा खिला रहे 5 आरोपियों पर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनसे कुल 2015 रुपए जप्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सट्टा खिला रहे फिरोज खान हरनाबांधा से 840 रुपए, आशीष पारकर कसारीडीह  से 120 रुपए, सुनील साहू निवासी कसारीडीह के पास से 160 रुपए, साहिल खान कसारीडीह से 285 रुपए, अमित कुमार साव निवासी रूआबांधा के पास से 610 रुपए जप्त किए गए हैं।
 


अन्य पोस्ट