दुर्ग

कुम्हारी पालिका सामान्य सभा में दो दर्जन कार्यों पर चर्चा
07-Jul-2021 5:37 PM
कुम्हारी पालिका सामान्य सभा  में दो दर्जन कार्यों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 7 जुलाई।
कुम्हारी नगर पालिका में मंगलवार को सामान्य सभा की बैठक आहुत की गई, जिसमें क्षेत्र में दो दर्जन से भी अधिक विकास कार्यों की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य पर विचार व निर्णय लिया गया। 

नगर में मूलभूत सुविधा एवं अधोसंरचना निर्माण विस्तार को लेकर सभी पार्षदों द्वारा एकमत से सहमति प्रदान की। बैठक में  स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़, बिजली, पानी, की उत्तम व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।  इनके अतिरिक्त सामुदायिक भवन निर्माण, उद्यान विकास कार्य, पौनी पसारी बाजार निर्माण, विभिन्न वार्डों में बोर खनन पंम स्थापना कार्यों, को शीघ्र प्राथमिकता से करने हेतु निर्णय लिया गया। वहीं क्षेत्र में मुस्लिम कब्रिस्तान उन्नयन, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में स्पोर्ट्स क्लॉस रूम, सहित जजंगिरी शासकीय स्कूल में पेवर ब्लॉक शेड निर्माण कार्य की लागत एवं निविदा दर की स्वीकृति बाबत विचार किया गया। 

सभा में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर मुख्य पालिका अधिकारी  जितेंद्र कुशवाहा पार्षदों में मनहरण यादव प्रमोद राजपूत ओमनारायण वर्मा महेश सोनकर निश्चय वाजपेयी थानेश पटेल यूजेन्द्र साहू सुधाकर त्रिपाठी ओमकार मारकंडे लोकेश साहू लता खैरवार ललिता धु्रव नीतू रावते  एल्डर मैन पवन अग्रवाल विष्णु देवांगन ललित राजपूत उत्तम पटेल शीश बंशल आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट