दुर्ग

जिले में जोरदार बारिश
06-Jul-2021 9:07 PM
जिले में जोरदार बारिश

दुर्ग, 6 जुलाई। जिले भर में कल जोरदार बारिश हुई।  शाम तक जिले में 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. समाचार लिखे जाने तक रात में भी बारिश जारी रही. लगातार जारी बारिश ने फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश को लेकर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले के पाटन विकासखंड में आज सर्वाधिक 49 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं शाम तक धमधा विकासखंड में 38 एवं दुर्ग में 26 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी. जिले में अब तक कुल 335 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य औसत वर्षा से लगभग 100 मिलीमीटर अधिक है. पाटन विकासखंड अंतर्गत अब तक सर्वाधिक 465 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. जबरदस्त बारिश की वजह से क्षेत्र में बोनी प्रभावित है। वहीं दूसरी ओर अब तक सूखे की समस्या से जूझ रहे धमधा विकासखंड में आज जोरदार बारिश हुई है जो सूखे की हालात से जूझ रहे धमधा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी है। 
 


अन्य पोस्ट