दुर्ग
जिले में फसल की सुरक्षा हेतु सामुदायिक फेंसिंग योजना
06-Jul-2021 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 जुलाई। जिले में खरीफ फसल धान की खेती के बाद कृषकों द्वारा जानवरों को खुला छोड़ दिया जाता है. जिसके कारण कृषक चाहते हुए भी रबी मौसम में सब्जी आदि फसलों की खेती नहीं कर पा रहे हैं. जानवरों से सुरक्षा हेतु फेसिंग व्यवस्था अति आवश्यक है जिले में उत्पादित होने वाले विभिन्न उद्यानिकी एवं नकदी फसलों का क्षेत्र एवं उत्पादन बढ़ाकर कृषकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने एवं उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से कृषकों की भूमि में उद्यानिकी एवं नकदी फसलों की सुरक्षा के लिए सामुदायिक फेंसिंग योजना लागू किया गया है. पात्रता के लिए लघु एवं सीमांत कृषक समूह में कम से कम 2 कृषक की जमीन एक चक में होनी चाहिए. समूह में सम्मिलित कृषक सदस्य का रकबा कम से कम 0.50 हेक्टेयर एवं अधिकतम 2.0 हेक्टेयर होना चाहिए.
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे