दुर्ग

छत्तीसगढ़ नर्सिंग परीक्षा को निरस्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
05-Jul-2021 7:02 PM
छत्तीसगढ़ नर्सिंग परीक्षा को निरस्त  करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,  5 जुलाई। 
भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रेम चंदनिया, दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष सूरज बांधे अपने सदस्यों के साथ  कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए 6 जुलाई को होने वाली छत्तीसगढ़ नर्सिंग परीक्षा को निरस्त  कर के अन्य राज्यों की तरह जनरल प्रमोशन देने की मांग की है । 

ब्लॉक अध्यक्ष सूरज बांधे ने बताया कि पंडित दीनदयाल  उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर  द्वारा 11 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर पुन: 6 जुलाई  को ऑफलाइन कराने की अधिसूचना जारी किया गया है वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए या न्याय संगत नहीं है जब ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हुई है तो परीक्षा ऑफ लाइन करना अनुचित है बहुत से छात्र-छात्राएं अन्य प्रांत से पढ़ाई करने आए हैं जो कोरोना संक्रमण की वजह से अपने स्थाई निवास में रह रहे अचानक कुलपति द्वारा समय सारणी जारी किया गया जिससे महत्वपूर्ण आदेश दिया गया है आप जाएं प्रतिदिन हो जिसके लिए छात्र-छात्राएं तैयार नहीं हैं। इस वजह से कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर परीक्षा निरस्त करने की मांग की हैं।
 


अन्य पोस्ट