दुर्ग

एसबीआई के एटीएम से फर्जी तरीके से पैसे निकाले
05-Jul-2021 4:19 PM
एसबीआई के एटीएम से फर्जी तरीके से पैसे निकाले

 राजस्थान-एमपी से दो बंदी, 1.18 लाख बरामद 
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 5 जुलाई।
भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर 4 मार्केट एरिया के एडीडब्लूएम मशीन से 3.70 लाख रुपए की निकासी करने वाले दो आरोपियों को भट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से 1.18 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। दोनों ही आरोपियों को क्रमश: राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से पकड़ा गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धु्रव ने बताया कि प्रभारी प्रबंधक प्रार्थी  रविन्द्र कुलकर्णी ने थाना आकर 24 जून को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत की, जिसमें आईडीबीआई बैंक के खाता धारक द्वारा 18 जून को 22 बार एवं 19 जून को 15 बार एक ही एटीएम कार्ड का उपयोग कर कुल 3.70 लाख रुपए एडीडब्लूएम मशीन से चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर भट्टी थाने में धारा 380 एवं इसी प्रकार की घटना गंजपारा दुर्ग भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 1.45 लाख रुपए चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में धारा 380 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना के दौरान खाते का स्टेटमेंट, खाता धारक का नाम, पता एवं अन्य तकनीकी जानकारी एकत्रित होने पर आरोपी हरियाणा एवं राजस्थान राज्य का होना पाए जाने पर विशेष टीम गठित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हरियाणा प्रांत की ओर भेजी गई थी, जो कि पुलिस टीम के सार्थक प्रयासों से एक आरोपी को जिला भरतपुर राजस्थान एवं एक आरोपी को जिला सिवनी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। 

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भूषण एक्का, निरीक्षक राजेश बागडे, निरीक्षक नरेश पटेल निरीक्षक संतोष मिश्रा, सहा उप निरी, पूरन दास, प्रधान आर, राजेश तिवारी, चंद्रशेखर बंजीर, आर. शहबाज खान, पंकज कुमार, खुर्शिद खुर्रम, होरालाल देशमुख, एवं जावेद खान की उल्लेखनीय भूमिका रही। भिलाई भट्ठी पुलिस थाने में दर्ज मामले के आरोपी आगिर खान (25) को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज मामले के आरोपी सपात खान (34)निवासी हरियाणा को केवलारी जिला सिवनी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट