दुर्ग

मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निरोधक सेल फाउंडेशन में खुमान व खेम सिंह प्रदेश प्रतिनिधि बने
03-Jul-2021 5:52 PM
 मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निरोधक सेल फाउंडेशन में खुमान व खेम सिंह प्रदेश प्रतिनिधि बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 3 जुलाई। मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निरोधक सेल फाउंडेशन की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने युवा नेता खुमान चतुर्वेदी एवं खेम सिंह पात्रे को प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

श्री चतुर्वेदी एवं श्री पात्रे ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देश हित में कार्य करने का प्रण लिया और कहा कि मानवाधिकार की रक्षा एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्य कर वे संगठन और सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने प्रयत्नशील रहेंगे।

श्री चतुर्वेदी एवं श्री पात्रे की नियुक्ति पर संगठन के प्रभात खांडेकर, सुधीर मरकाम, सोमनाथ नेताम, अश्वनी साहू, हर्ष बंजारे, योगेश जांगड़े, रामरतन साहू, दीपक विश्वकर्मा, रमेश यादव, दिलीप भंडारी ,रामप्रसाद तिवारी, राजेश कश्यप, विनोद पांडे, अभय रामटेके, अशोक टंडन, दिग्विजय कश्यप, रूपेंद्र कोर्राम, दीपेश देशमुख, अश्वनी रावत, रामेश्वर मरकाम, अनुसुइया टंडन, जागेश्वरी बंजारे, हेमा साहू, शकुंतला पटेल, दीपक साहू, स्वाति कश्यप, भावना साहू, दीक्षा साहू, एकता टंडन, पीहू बंजारे, रिद्धि बंजारे, गरिमा बंजारे, हिना टंडन, झलक पात्रे, लक्ष्मी सोनी, काजल सोनी, निशा दहाट, लोकेश सोनवानी, गणेश्वर नेताम ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।


अन्य पोस्ट