दुर्ग

8 लाख का सोना लेकर कारीगर गायब
02-Jul-2021 5:56 PM
8 लाख का सोना लेकर कारीगर गायब

दुर्ग, 2 जुलाई। बंगाल से आकर एक सप्ताह ज्वेलरी में काम करने वाला कारीगर दुकान से 8 लाख रुपए के सोने की चोरी कर फरार हो गया।  प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 381 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी संदीप सन्यासी मंडल ब्राम्हण पारा निवासी है और रामकृष्ण सामंत ज्वेलर्स में सोना का कारीगर है।  वहां पर प्रार्थी स्वयं, आनंद सिंह तथा अजहर शेख काम करते थे और तीनों ही बंगाल राज्य के रहने वाले हैं। दुकान में कारीगर अजहर शेख को प्रार्थी ने अपने दुकान संचालक के कहने पर काम के लिए एक सप्ताह पूर्व ही बंगाल से बुलवाया था। प्रार्थी संदीप व अन्य कारीगर आभूषण बनाने के लिए अलग-अलग दराज में सोना रखते थे। 29 जून को रात तक कार्य करने के बाद तीनों ने अपने-अपने दराज में सोना रख दिए थे। 30 जून की सुबह देखे तो अजहर नहीं था। तीनों कारीगर सहित दुकान मालिक के दराज का ताला टूटा हुआ था। आरोपी 800 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए थी, लेकर गायब था।
 


अन्य पोस्ट