दुर्ग

खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर भाजयुमो ने गृहमंत्री का फूंका पुतला
01-Jul-2021 7:05 PM
खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर भाजयुमो ने  गृहमंत्री का फूंका  पुतला

दुर्ग, 1 जुलाई।  जिले में खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर भाजयुमो ने गृहमंत्री का पुतला फूंका।  
ज्ञात हो कि जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर दो युवकों की हत्या कर दी गई। भाजयुमो का कहना है कि इससे सीधे तौर पर झलकता है कि  पुलिस का खौफ अपराधिक तत्वों के ऊपर बिल्कुल भी नहीं रहा। 

ऐसे मामलों को लेकर दुर्ग जिला भाजयुमो द्वारा प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में इंदिरा मार्केट चौक पर किया गया। 
इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन व मनोज मिश्रा, मीडिया प्रभारी के।एस। चौहान, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल व दीपक चोपड़ा, मंडल महामंत्री तेखन सिन्हा, नरेश तेजवानी, बंटी चौहान, संतोष कोसरे, भाजयुमो से नितेश बाफना, गौरव शर्मा, वरुण जोशी, सोनू राजपूत, रिंकू पाण्डेय, विक्रम प्रताप सिंह, बंटी देशमुख सहित अन्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट