दुर्ग

वोरा को महापौर सहित एमआईसी सदस्यों ने दी बधाई
01-Jul-2021 6:26 PM
वोरा को महापौर सहित एमआईसी सदस्यों ने दी बधाई

दुर्ग, 1 जुलाई। केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर विधायक अरुण वोरा को महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक पद्मनाभपुर निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। कांग्रेस विधायक स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा के केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस आलाकमान के प्रति महापौर श्री बाकलीवाल ने आभार जताया है। निगम सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, हमीद खोखर, मनदीप भाटिया, दीपक साहू, संजय कोहले, बृजेन्द्र भारद्वाज, देवेश मिश्रा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, पोषण साहू, भोला महोबिया, राजेश शर्मा, नजहत परवीन, रत्ना नारमदेव, ज्ञानदास बंजारे, अनूप चंदनिया, कृष्णा देवांगन, सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे, कुलेश्वर साहू, दिलीप ठाकुर, मासुब अली, विकास यादव ने वोरा निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया स्वागत
विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में अरुण वोरा का 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत कर बधाई दी गई एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है।श्री वोरा को बधाई देने वालों में शिवाकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, पार्षद नजहत परवीन, राजकुमार वर्मा, अशोक मेहरा, जितेंद्र तिवारी, कल्याण सिंह ठाकुर, पाशी अली, बृज मोहन तिवारी, राजेश वाडयलकर, गणेश सोनी, पद्मा राजपूत, मीना मानिकपुरी, बिंदु राजपूत, नीलू सिंह, मोहम्मद रफीक खान, नईम चौधरी, अमीन अहमद, कमलेश नागरची, आनंद श्रीवास्तव, अली असगर, बंटी नवरंग, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, थानेश्वर साहू, शैलेश चाहन्दे, नवाब एजाज चौहान, तनिष पाटनी, नरेंद्र सोनकर, विशाल महानंद, शेखर साहू, रंजना गुप्ता, विभा भंडारकर, उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट