दुर्ग
दुर्ग, 30 जून। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल से गुजरने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की जा रही है। यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न उठाना पड़े, इसको लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा उक्त कदम उठाया गया है। इससे दुर्ग से अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। कोरबा से अमृतसर जाने वाली त्रि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन क्रमांक 08 237 तथा ट्रेन क्रमांक 08238 अमृतसर से कोरबा जाने वाली स्पेशल ट्रेन में 29 एवं 30 जून को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
गाड़ी संख्या नंबर 08203 दुर्ग से कानपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में 29 जून को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच तथा ट्रेन क्रमांक 08204 कानपुर से दुर्ग आने वाली स्पेशल ट्रेन में एक कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा। ट्रेन क्रमांक 02070 गोंदिया से रायगढ़ तथा रायगढ़ से गोंदिया जाने वाली ट्रेन संख्या 02069 स्पेशल ट्रेन में 30 जून से 29 अक्टूबर तक एक अतिरिक्त चेयर कार कोच की सुविधा प्रदान की जा रही है।यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्ग से नौतनवा ट्रेन संख्या नंबर 08205 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से चलाई जाएगी जो प्रत्येक गुरुवार को दुर्ग से छूटेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 08206 नौतनवा दुर्ग 10 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी।