दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 जून। पुलिस विभाग के लिए उपयोगी छ: पुस्तकों के रचयिता पुलिस फोटो एवं वीडियोग्राफर रामगोपाल पटेल को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सम्मानित किया।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के सभागार में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पुलिस महकमे के विभागीय उपयोग के लिए रंगीन सचित्र छ: पुस्तकें क्रमश: दम घुटने से मृत्यु, मादक पदार्थों की पहचान एवं अपराध, साईबर अपराध की दुनिया में हम आप और तत्संबंधी कानून के उत्कृष्ट संपादन एवं अपराध की घटना स्थल की सार्थक एवं उत्कृष्ट फोटोग्राफी सहित जीवन के लिए और क्यों, वन्य जीवन का स्त्रोत तथा वन्यजीव अपराध अनुसंधान, विष कितना घातक है जीवन के लिए और क्यों, जैसे पुस्तकों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए रामगोपाल पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भिलाई नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय ठाकुर, डीएसबी के प्रधान आरक्षक अश्वनी सिंह, पटेल परिवार के सदस्य, भूपेन्द्र पटेल, मधुराज पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने रामगोपाल पटेल के सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दी।