दुर्ग

कातुलबोड़ वार्ड की पार्षद एमआईसी प्रभारी ने आयुक्त को बतायी समस्या
21-Jun-2021 7:00 PM
 कातुलबोड़ वार्ड की पार्षद एमआईसी प्रभारी ने आयुक्त को बतायी समस्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 जून। कातुलबोर्ड 59 और 60 में पुलिया, नाली, सफाई की समस्याओं की शिकायत पर आयुक्त हरेश मंडावी ने भ्रमण कर वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया। वार्ड पार्षद एवं सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी जयश्री जोशी ने आयुक्त को वार्ड में पुलिया नाली की सफाई और निकासी की समस्या के साथ ही सर्विस मार्ग  की समस्या से अवगत कराये।

आयुक्त श्री मंडावी ने वार्ड 59 का निरीक्षण कर सडक़ किनारे बरसात का पानी की व्यवस्था करने वार्ड अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने वार्ड 60 में सडक़ पर दबी हुई पुलिया का अवलोकन किया जिसके लिए उन्होंने अधिकारी को पुलिया को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था सुधारने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए भ्रमण के दौरान उन्होंने वार्ड में स्थित एस एल आर एम सेंटर का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती जोशी में आयुक्त बताया की बायपास फूल के नीचे से सर्विस रोड की व्यवस्था नहीं है जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर सर्विस रोड का निर्माण किया जाए। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता तथा उप अभियंता अर्पणा मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट