दुर्ग
युवाओं की उम्मीद एवं देश का भविष्य हैं राहुल गांधी : वोरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जून। शहर कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस के बैनर तले वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में उरला वार्ड 58 में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस वृक्ष रोपण एवं कोविड वेक्सीन लगवाने जागरूकता अभियान चला कर मनाया गया। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने वृक्ष वितरण कर आम जनता से कोविड वैक्सिंग लगवाने हेतु अपील की। उन्होंने राहुल गांधी के व्यक्तित्व की जमकर प्रशंशा करते हुए कहा कि जिस तरह की सोंच और विजन देश के लिए रखते हैं देश के युवा उनकी तरफ उम्मीद की नजर से देखते हैं। आने वाले समय मे निश्चित रूप से राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी केंद्र में वापसी करेगी। मोदी सरकार के झूठ और जुमलों से परेशान युवाओं के लिए राहुल गांधी एक मात्र उम्मीद की किरण हैं। कोरोना को लेकर सर्वप्रथम चेतावनी देने से लेकर कोरोना नियंत्रण एवं अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव हेतु भी उन्होंने कई सुझाव केंद्र सरकार को दिए जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसका परिणाम है कि देश की जनता हलाकान व परेशान है। वैक्सीनेशन के लिए भी उन्होंने ही सबसे पहले सभी के लिए फ्री वैक्सीन की मांग की। आने वाले समय मे देश का युवा उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। कार्यक्रम में रत्ना नारमदेव, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार साहू, बृजलाल पटेल, आनंद ताम्रकार, संदीप वोरा, मोहित वालदे, गौरव उमरे, हिमांशु सिंहा, छाया चौधरी, मिना पाल, चिराग शर्मा आदि नेता गण उपस्थित थे।