दुर्ग

बीएसपी से केबल चोरी करने वाले दो पकड़ाए
20-Jun-2021 6:53 PM
बीएसपी से केबल चोरी करने वाले दो पकड़ाए

दुर्ग, 20 जून। जोरातराई गेट के पास से भिलाई स्टील प्लांट से कॉपर केबल की चोरी कर ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से भ_ी थाना पुलिस ने 15 किलो कॉपर केबल जिसकी कीमत 7000 रुपए है उसे जप्त किया। 
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। भ_ी थाना प्रभारी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी रविकांत रावते निवासी ब्लॉक 8 स्ट्रीट 29 सेक्टर 7 तथा के. ईश्वर निवासी शिवाजी नगर शिव मंदिर के पास खुर्सीपार जोरातराई गेट से अपनी कार क्रमांक टाटा इंडिगो सीजी 06 सी  9900 में 15 किलोग्राम सिला हुआ कॉपर केबल रखकर भिलाई स्टील प्लांट के जोरातराई स्थित गेट से बाहर निकल रहे थे। 

औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीएसपी द्वारा इन्हें पकडक़र भ_ी थाना पुलिस के हवाले किया गया।


अन्य पोस्ट