दुर्ग

सीसी सडक़ के लिए 2 करोड़ 29 लाख मंजूर, गृह मंत्री का जताया आभार
20-Jun-2021 6:49 PM
सीसी सडक़ के लिए 2 करोड़ 29 लाख मंजूर, गृह मंत्री का जताया आभार

उतई , 20 जून। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत उतई क्षेत्र के लिए सुगम सडक़ योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के 24 स्थलों पर सीसी सडक़ की स्वीकृति मिली है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर दो करोड़ 28 लाख 93 हजार रु की स्वीकृति विभिन्न सीसी सडक़ निर्माण के लिए प्रदान की गई है। नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा सहित सभी पार्षदों एव ग्रामीणों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है। 

नवीन धीर घर से शासकीय महाविद्यालय तक सीसी सडक़ निर्माण लागत 13लाख 3 हजार रु, वार्ड क्रमांक 3 में लोक नाथ वर्मा के घर से बस स्टैंड मुख्य मार्ग तक सीसी सडक़ लागत ?17 लाख71 हजार, वार्ड क्रमांक 4 में उत्तम ट्रेडर्स निवास से सोलंकी पेट्रोल पंप तक सीसी सडक़ लागत 5 लाख 71 हजार रु एवं बंछोर घर से मुक्ति धाम तक सीसी सडक़ लागत 4 लाख 65 हजार रु एव राम बगस नेताम घर से मुक्ति धाम तक सीसी सडक़ लागत 5 लाख 17 हजार रु, अमृत ट्रेडर्स से विजय शंकर डाहरिया के घर तक सीसी सडक़ लागत 5 लाख 69 हजार रु राजेंद्र देवांगन के घर से राजेंद्र प्रसाद के घर तक लागत 5 लाख 17 हजार रु, वार्ड क्रमांक 5 में शनि देव मंदिर से पहुंच मार्ग तक सीसी सडक़ लागत 3 लाख 62 हजार रु, भाटापारा खदान के पास से गार्डन तक पहुंच मार्ग सीसी सडक़ लागत 7 लाख 76 हजार रु,  वार्ड क्रमांक छह में पुष्पा गायकवाड के घर से मुन्नी बाई के घर तक एवं शांति बाई के घर तक बजरंगबली मंदिर के पीछे से रोड तक उषा भारती के घर से खोरबाहरा कुर्रे के घर तक एवं गार्डन के सामने से पुष्पा यादव के घर तक सीसी सडक़ लागत 9 लाख 25 हजार रु,  वार्ड क्रमांक 7 में भुनेश गोस्वामी के घर से राजेंद्र साहू के घर तक त्रिलोचन ठाकुर गली एवं देवांगन गली सी सी सडक़  लागत 9 लाख 57 हजार रु, वार्ड क्रमांक 8 में बाजार चौक पुल से बंजारी पारा पुल तक सी सी सडक़ लागत  18 लाख 50 हजार रु, वार्ड क्रमांक 9 में नेवई पारा पुल से बंजारी पारा पुल तक सीसी सडक़ लागत 18 लाख 50 हजार रु, एवं मुख्य सडक़ से टाइल्स गोदाम तक लागत 7 लाख 76 हजार रु, वार्ड क्रमांक 10 में सुमरन साहू के घर से स्वर्गीय मुरली साहू के घर तक सीसी सडक़ लागत 12 लाख 93 हजार रुपए,वार्ड क्रमांक 11 में मुख्य मार्ग से हीरालाल क्षत्री के घर की ओर सीसी सडक़ लागत 7 लाख 76 हजार रु, वार्ड क्रमांक 12 में गांधी चौक से सुशील भारती के घर तक लागत 5 लाख 34 हजार रु, वार्ड क्रमांक 13 में खोपली रोड मुख्य सडक़ से बोरझारिया चेतन वर्मा के घर तक सीसी सडक़ लागत 12 लाख 49 हजार रुपए एवं बंशी साहू के  घर से चंदू देवांगन घर तक सीसी सडक़ लागत 6 लाख 46 हजार रु, वार्ड क्रमांक 14 में भरत पटेल के घर से लता सोनवानी के घर की ओर सीसी सडक़ लागत 14 लाख 22 हजार रु, वार्ड क्रमांक 15 में ड़ोंमन चंद्राकर के घर से सोहन साहू के घर तक मुख्य सडक़ से महेंद्र भारती के घर तक सीसी सडक़ लागत 7 लाख 24 हजार रु ।

एवं बजरंग नगर मंच से विमल बंजारे के घर की ओर तथा विनोद निर्मलकर की दुकान से महेंद्र साहू सचिव के घर तक सीसी सडक़ लागत 5 लाख 69 हजार रु, वार्ड क्रमांक 2 में मुख्य मार्ग इंदिरा नगर चौक से हरि यादव के घर तक सीसी सडक़ लागत 17 लाख 71 हजार रुपए का निर्माण स्वीकृत किया गया है उतई के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक सीसी सडक़ का जाल बिछाया जाएगा जिसकी कुल लागत दो करोड़ 28 लाख 93 हजार रु होगी । 


अन्य पोस्ट