दुर्ग

अहिवारा से एसीसी चौक तक सडक़ मार्ग का भूमिपूजन, जताया आभार
10-Jun-2021 5:09 PM
अहिवारा से एसीसी चौक तक सडक़ मार्ग का भूमिपूजन, जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
नंदिनी अहिवारा, 10 जून।
अहिवारा विधानसभा की बहुप्रतिक्षित मांग अहिवारा से एसीसी चौक तक का सडक़ मार्ग का भूमिपूजन किया गया। स्थानीय लोगों व कांगे्रसियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री एवं अहिवारा विधायक गुरु रुद्र कुमार का आभार व्यक्त किया है।

कांगे्रसियों का कहना है कि स्थानीय विधायक गुरु रुद्र कुमार के प्रयासों से बस्ती के गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए 1.76 करोड़ रुपए एवं अहिवारा को तहसील का दर्जा की घोषणा एवं नंदिनी अहिवारा से भिलाई तक सडक़ निर्माण 78 करोड़ रुपए लागत से भूमिपूजन संपन्न हुआ। क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है एवं क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार का आभार व्यक्त करते हैं। 
इस अवसर पर कैलाश नाहटा, झुमुक साहू , ओनी कुमार महिलांग, अनिल श्रीवास्तव, श्रीमती दुर्गा गज्बे, श्रीमती जमुना बारले, श्रीमती कुंती तिवारी, जगतार सिंह , श्रीमती मंजूषा यादव विजय साहू, राजू यादव शिव साहू, नितेश देवांगन, हेमंत साहू,  शिवकुमार साहू रामकृष्ण कित्ता , धर्मचंद बाफना, मनोज साहू , प्रवीण साहू , प्रदीप साहू , अरुण साहू , विजय इंतसम, संतोष चैहान , ऋषि यादव , जागेश्वर सूर्यवंशी, संजय सिंह संतरू जांगड़े , परदेसी राम साहू , परसराम यादव, महमूद खान, केशव महिलांग  मीनू ठाकुर, सागर शिवारे, नोहर पटेल रहे।
 


अन्य पोस्ट