दुर्ग
बिजली कटौती की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
04-Jun-2021 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अहिवारा, 4 जून। अहिवारा में बिजली कटौती की समस्या को लेकर कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र भारती भिलाई 3 को ज्ञापन दिया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, अरूण बंजारे वार्ड नं 3 पार्षद, पूर्व पार्षद समारू पटेल, दयाशंकर तिवारी पत्रकार, उमेश पासवान, नन्हे शुक्ला, शैलेंद्र अग्रवाल, कुशल साहू, पवन ठाकुर, भरत धनकर, भरत साहू, भोजेंद्र वर्मा, लीलाधर साहू, प्रदीप सिंह राजपूत ने अहिवारा में बिजली की समस्याओं से अवगत कराया और स्थाई उप अभियंता अधिकारी की मांग की गई। इस पर कार्यपालन अभियंता ने शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे