दुर्ग

सफाई कर्मचारियों का सम्मान
30-May-2021 8:13 PM
सफाई कर्मचारियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मई।
दुर्ग जिला भाजपा सेवा ही संगठन अभियान के तहत जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना, इमरजेंसी मेडिकल हेल्पडेस्क बना कर कोरोना मरीजो एवं उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सकीय परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराने जैसे जन सेवा के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में चंडी शीतला मंडल द्वारा सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। 

जनसेवा के कार्यों के संचालन के दौरान भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक शिव चंद्राकर एवं कान्ती लाल बोथरा प्रदेश सह संयोजक, व्यापारिक प्रकोष्ठ (पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई)का ध्यान नगर निगम के उन सफाई कर्मियों की ओर गया जो खामोशी से शहर के सफाई की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस कोरोना काल में जनता को एक स्वच्छ वातावरण देने के प्रयास में जुटे थे।

शिव चन्द्राकर एवं कान्ती लाल बोथरा ने अलग-अलग वार्डों में जाकर सेवा ही संगठन के  माध्यम से नाश्ता पहुचाने का कार्य शुरू किया। 
इस अवसर पर पूर्व महापौर व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह सयोजक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्राकर, व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह सयोजक कांति लाल बोथरा ,रत्नेश चंद्राकर पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, संतोष सोनी जिला उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर चंद्राकर मंडल अध्यक्ष (पार्षद)सुरेंद्र बजाज पूर्व पार्षद, रजनीश श्रीवास्तव पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, सतीश देवांगन (पार्षद), अजीत वैध (पार्षद),मनहरण देवांगन(छाया पार्षद), घनश्याम,  दिलीप, नारद (सुपरवाइजर),गिरीश आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट