दुर्ग

भाजपा का धरना प्रदर्शन
07-May-2021 5:46 PM
भाजपा का धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 मई।
भाजपा उत्तर मंडल पाटन के द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में भाजपा राष्ट्रीय आह्वान पर प्रत्येक बूथ,मण्डल, जिला,प्रदेश में कार्यकर्ता अपने घरों के सामने बुधवार दोपहर 2 से 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया और हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल  कांग्रेस के चुनाव जीतते एवं बहुमत आते ही लोकतंत्र के स्थान पर खून तंत्र हावी हो गया।  तृणमूल के समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यालय में आगजनी तोड़ फोड़ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाना शुुरु हो गया।

हत्या बलात्कार एवं आगजनी के विरोध में देश में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना पर बैठे हंै और संदेश देना चाहते है ममता जी पश्चिम बंगाल में अमन शांति कायम रखे वरना परिणाम बुरा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त कर और राष्ट्रपति शासन लागू करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुरषोत्तम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य द्वय हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू, कैलाश यादव, उत्तरा सोनवानी, पवन वर्मा, देवेन्द साहू, सुखदेव साहू, टिकेंद्र वर्मा सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में धरना कर विरोध जताया है।
 


अन्य पोस्ट