दुर्ग

गांवों में सेनेटाइजर छिडक़ाव
11-Apr-2021 7:58 PM
 गांवों में सेनेटाइजर छिडक़ाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 अप्रैल। 
गृहमंत्री व  दुर्ग ग्रामीण  क्षेत्र के विधायक  ताम्रध्वज साहू के प्रयास से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सेनिटेजर का छिडक़ाव किया जा रहा है। इसी क्रम में आज  ग्राम पंचायत रिसामा में कोरोना से बचाव के लिए रिसामा  के पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थानों, शासकीय भवनों, गांवों के विभन्न स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए सेनिटाइज का छिडक़ाव किया गया है। 

इस अवसर पर जिला पँचायत कृषि सभापति  योगिता चन्द्राकर ने ग्राम रिसामा में सार्वजनिक भवनों में  सेनेटराइज का छिडक़ाव करते हुए । चन्द्राकर ने गृह मन्त्री  ताम्रध्वज साहू का आभार ब्यक्त किया और  कहा कि उनके जिला पंचायत क्षेत्र के गाँवो में प्राथमिकता से पहले सेनेटराइज किया जा रहा है।जो की क्षेत्र के निवासियों को कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाने का एक प्रयास है।तथा लोंगो से अपील करते हुए  अनुरोध किया  कि आप मास्क लगाये।एक दूसरे से दूरी बनाकर रखे। साथ ही बहुत जरूरी न् हो तो भीड़ भाड़ वाले स्थान् में न् जाये।आपका व आपके परिवार का जीवन अनमोल है। 
 


अन्य पोस्ट