दुर्ग

संक्रमितों को आइसोलेट करने से नाराज लॉज संचालक भाईयों ने राधा लाज संचालक को पीटा, जुर्म दर्ज
01-Apr-2021 7:07 PM
  संक्रमितों को आइसोलेट करने से नाराज लॉज संचालक भाईयों ने राधा लाज संचालक को पीटा, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 1 अप्रैल। कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने का आरोप लगाते हुए राधा लॉज के संचालक को प्रतिस्पर्धी अजंता लॉज के संचालकों द्वारा जमकर पीटा गया। मामला छावनी थाना पहुंचने पर पुलिस ने अजंता लॉज के दोनों संचालकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि सुशांत गोप 1/8, शास्त्री नगर निवासी, पॉवर हाऊस स्थित राधा लॉज का संचालक है। सुशांत के मुताबिक उनके लॉज में निरोस कंपनी के 10 कर्मचारी 27 मार्च से क्वारंटीन हैं।

गत 29 मार्च को रात्रि 8:50 बजे लॉज में अपने कर्मचारी पी श्रीनिवास राव, योगेश बांधे, राहुल शर्मा के साथ लॉज के अंदर थे, तभी बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनकर सुशांत अपने कर्मचारी के साथ बाहर आया तो अजंता लॉज का संचालक हनुमान प्रसाद गुप्ता तथा उसका भाई दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि लॉज में कोरोना मरीज को ठहराए हो कहकर वे लोग एक राय होकर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देकर हाथ-मुक्का एवं पत्थर से मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए कर्मचारी पी श्रीनिवास राव को बाएं हाथ की कलाई में तथा पीठ में चोट आई है। घटना को योगेश बांधे, राहुल कुमार, अमित चौहान एवं राजेन्द्र पासवान ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

सुशांत गोप की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी हनुमान प्रसाद गुप्ता व दुर्गा प्रसाद गुप्ता संचालक अजंता लॉज के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट