दुर्ग

लुटेरे गैंग का भांडाफोड़, सरगना के साथ दो नाबालिग पकड़ाए
01-Apr-2021 7:02 PM
 लुटेरे गैंग का भांडाफोड़, सरगना के साथ दो नाबालिग पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 अप्रैल। कोतवाली पुलिस ने एक लुटेरे गैंग का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। मामले में गैंग के सरगना रोहन कुमार (21) इंदिरा कॉलोनी उडिय़ा मोहल्ला दुर्ग निवासी के अलावा दो नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से लूट की वारदात में प्रयुक्त एक एक्टिवा एवं लूट की 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश और दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लूट के  पीडि़त मनोज जैन,  अजय सक्सेना  और  लक्ष्मीनारायण साहू मिलपारा वार्ड 38 निवासी ने  दुर्ग थाना  में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।  उनकी मोबाइल फोन को तीन अज्ञात एक्टिवा सवार युवक लूट कर फरार गए हैं।

 रिपोर्ट पर दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा लूट का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।  क्षेत्र में सिलसिलेवार मोबाइल लूट की घटना को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश बागड़े  द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। दुर्ग  सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी राजेश बागडे  द्वारा टीम गठित कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिए क्षेत्र में लगाया गया।

पुलिस टीम ने लुटेरे गैंग के  सरगना  रोहन कुमार इंदिरा कॉलोनी उडिय़ा मोहल्ला निवासी  दुर्ग एवं दो नाबालिग को एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीडब्ल्यू 0350 सहित पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ में लूट की वारदात को आरोपियों द्वारा कबूला गया। आरोपियों की निशानदेही पर लूट के तीन नग मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट