दुर्ग

मिनी माता जयंती पर शरबत वितरण
14-Mar-2021 7:33 PM
 मिनी माता जयंती पर शरबत वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 14 मई। आदर्श ग्राम पंचायत डूमरडीह के बस स्टैंड पर छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद मिनी माता  की जयंती मनाई गई। मिनी माता की जयंती के उपलक्ष्य में बस स्टैंड पर जय सतनाम युवा सन्देश डुमरडीह (उतई) के साथियों द्वारा आमजन राहगीरों और रोजगार गारंटी से आ रहे भाई, बहनों, माताओ को,आस पास के लोगों को व आने जाने वाले मुसाफिरों को रोक  रोक कर शरबत पिलाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत गुरु घासीदास बाबा की आरती, पूजा अर्चना और माल्यार्पण  ग्राम पंचायत डूमरडीह और नगर पंचायत उतई के जनप्रतिनिधि तथा समिती के सदस्यो के द्वारा किया गया। तद पश्चात शरबत वितरण नगर पंचायत उतई के पार्षद  प्रहलाद वर्मा, ग्राम पंचायत डुमरडीह उप सरपंच प्रदीप पाटिल और समिति के अध्यक्ष ओंकार चतुर्वेदी के कर कमलों से किया गया।

इन सभी ने अपने हाथों से  राहगीरों को शरबत पिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप   दुर्ग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मति झमित गायकवाड़, डुमरडीह सरपंच चक्षु प्रभा महिपाल, प्रदेश सचिव कोशिल्या नारंग, उतई के पार्षद श्री मती दीपमाला देशलहरे, पार्षद प्रहलाद वर्मा, उप सरपंच प्रदीप पाटिल,ग्राम पुरोहित संजय बंजारे (संजू बाबा) पुर्व पार्षद विष्णु देशलहर, उपरपोटी सरपंच टिकेश्वर ठाकुर, उमरपोटीउप सरपंच महेश कौशिक,जय सतनाम समिति के कोषाध्यक्ष लोकेश जोशी, उप कोषाध्यक्ष उमेश पाटिल, योगेश्वर महिपाल, समरस सियान संघ उतई के अध्यक्ष श्री नारायण सिन्हा, पत्रकार देवेंद्र पटेल, मुकेश साहू पंच उमेन्द्र जांगडे, टिकेश्वर बघेल, सूर्यप्रकाश,अनिता बंजारे,बबीता, शालेंद्री, बिमला,पंकज मारकंडे, साजिद खान, मिथलेश नारंग, चिंटू नारंग,सन्नी बंजारे, छोटू, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट