दुर्ग

जैन मुनि श्री महाश्रमण से लिए आशीर्वाद
02-Mar-2021 5:31 PM
जैन मुनि श्री महाश्रमण  से लिए आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मार्च।
शहर में जैन मुनि आचार्य श्री महाश्रमण के अहिंसा यात्रा में गंजपारा सहित पूरे शहर में श्रद्धालुओं की भी उमड़ी। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने अहिंसा यात्रा में पहुंचकर जैन मुनि श्री महाश्रमण का स्वागत कर शहर एवं प्रदेश में सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किए। इस दौरान जैन मुनि आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा चित्त की प्रसन्नता ही सब कुछ है। हर व्यक्ति मन की शांति की खोज करता है सादगी जीवन परोपकारी हैं। 

अहिंसा यात्रा का दुर्ग वासियों ने भव्य स्वागत द्वार लगाकर जैन मुनि का फूलों से स्वागत किये। स्वागत रैली में संघीय संस्थाओं के साथ सकल जैन समाज एवं जैनेत्तर समाज शांति दूत के स्वागत में जयकारों के साथा संपूर्ण वातावरण महाश्रमण मय बना रहा। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, बाजार एवं राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन ने रैली में शामिल होकर जैन मुनि का भव्य स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए।
 


अन्य पोस्ट