दुर्ग
निगम आयुक्त बर्मन भेजे गए कबीरधाम दुर्ग निगम के नए आयुक्त होंगे हरीश मंडावी
25-Feb-2021 6:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 25 फरवरी। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन का स्थानांतरण कबीरधाम किया गया है। अब दुर्ग निगम के नए आयुक्त हरीश मंडावी होंगे, जो वर्तमान में अंबिकापुर नगर निगम में पदस्थ थे। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने दुर्ग निगम का कार्यभार 2 अगस्त 2019 को ग्रहण किया था। राज्य स्थापना के बाद वे निगम के 14वें आयुक्त रहे। करीब 17 माह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे