दुर्ग

शाम 5 बजे तक खुलेगा जिला न्यायालय
03-Feb-2021 4:51 PM
शाम 5 बजे तक खुलेगा जिला न्यायालय

दुर्ग, 3 फरवरी। जिला न्यायालय के समय में परिवर्तन किया गया है। अब न्यायालय पूर्व की भांति सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से खुलेगा। इसको लेकर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार दीपक तिवारी का आदेश प्राप्त हुआ है। 23 मार्च 2020 से कोरोना काल में न्यायालय बंद था। कुछ दिनों पूर्व न्यायालय को सीमित समय 11 से दोपहर 2 बजे तक के लिए प्रारंभ रखा जा रहा था। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह ने कहा कि नियमित रूप से न्यायालय प्रारंभ हो जाने से अधिवक्ताओं को राहत मिलेगी। पेंडिंग मामले भी जल्द निपटेंगे। गवाही भी होने लगेगी। 

यह आदेश स्वागतेय है।
 


अन्य पोस्ट