दुर्ग

संपत्ति विवाद, देवर के सिर पर तवा से वार
31-Jan-2021 6:34 PM
संपत्ति विवाद, देवर के  सिर पर तवा से वार

दुर्ग, 31 जनवरी। सम्पत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भाभी ने देवर के सिर पर तवा से वार कर दिया। घायल प्रार्थी की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ  अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रामनगर मुक्तिधाम स्कूल के पीछे दीपक लामटे (25) अपने 5 अन्य भाईयों के साथ रहता है। भाईयों के बीच सम्पत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को भी विवाद होने लगा। गुस्से में आई प्रार्थी की भाभी सगुन बाई ने रोटी बनाने के तवे से दीपक के सिर पर वार कर दिया था।
 


अन्य पोस्ट