दुर्ग

रेप, आरोपी जेल दाखिल
20-Jan-2021 3:23 PM
रेप, आरोपी जेल दाखिल

दुर्ग, 20 जनवरी। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ  पीडि़ता ने अपराध दर्ज कराया है। मोहन नगर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक विवेकानंद आश्रम रायपुर निवासी आरोपी मनीष धीवर (35) की पहचान पीडि़ता से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी थी। कुछ माह पूर्व आरोपी ने पीडि़ता को एक लाज में बुलाया उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद से आरोपी उसके साथ लगातार अनाचार करता रहा। जब पीडि़ता ने उससे शादी के लिए दबाव बनाया तो वह आनाकानी कर रहा था।
 


अन्य पोस्ट