दुर्ग

श्रमण संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन
13-Jan-2021 5:25 PM
श्रमण संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन

दुर्ग, 13 जनवरी। आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब में श्रमण संघ दुर्ग की सामान्य सभा छत्तीसगढ़ प्रवर्तक लोकमान्य संत रतन मुनि महाराज के आशीर्वाद एवं मंगल पाठ के साथ प्रारंभ हुई। बैठक में आने वाले 3 वर्ष के लिए श्रमण संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें पुरानी टीम के सदस्यों को पुन: कार्यभार दिया गया। 

अध्यक्ष निर्मल बाफना मंत्री टीकम छाजेड़ कोषाध्यक्ष किशोर संचेती एवं प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी नवीन संचेती को प्रदान की गई और शेष पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। नवकार महामंत्र की स्तुति के साथ आयोजित सामान्य सभा में आने वाले चातुर्मास आयोजित करने के संदर्भ में चर्चा की गई एवं वर्ष 2020 के चातुर्मास की हाईवे की जानकारी कोषाध्यक्ष किशोर संचेती द्वारा दी गई। श्रमण संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना ने अपने उद्बोधन में श्रमण संघ परिवार के सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित किया है। श्रमण संघ दुर्ग के मंत्री टीकम छाजेड़ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा आने वाले वर्ष में आयोजित चातुर्मास में अधिक से अधिक धर्म ध्यान और जप अनुष्ठान गुरु भगवंतो के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित किए जाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ के प्रमुख पारसमल संचेती, जसराज पारख, सुरेश श्रीश्रीमाल, सतीश सुराणा, धर्मचंद लोढ़ा ने अपनी बधाई प्रेषित की है।
 


अन्य पोस्ट